{"_id":"5c7db4c6bdec221427739c65","slug":"fire-burn-out-in-building-during-kebab-baking-in-mangolpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगोलपुरी में कबाब सेंकने के दौरान इमारत में लगी आग, चार युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगोलपुरी में कबाब सेंकने के दौरान इमारत में लगी आग, चार युवक झुलसे
Tue, 05 Mar 2019 04:59 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 05 Mar 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी में रविवार रात कबाब सेंकने के दौरान एक इमारत में आग लगने से चार युवक मामूली रूप से झुलस गए। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अंगीठी से निकली चिंगारी सोफे पर जा गिरी थी, जिसकी वजह से आग भड़की।
पुलिस के अनुसार, झुलसे युवकों की पहचान रिजवान (22), दीपक (23), फैजान (22) और अल्तमश (23) के रूप में हुई है। रविवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि आई ब्लॉक मंगोलपुरी स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आग में झुलसे चार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग ऊपरी मंजिल पर लगी थी। आग बुझने के बाद पुलिस ने झुलसे युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि चारों युवक मकान की छत पर बैठकर कबाब सेंक रहे थे। इसी दौरान अंगीठी से चिंगारी निकली और सोफे पर जा गिरी, जिसकी वजह से आग भड़क गई।