{"_id":"695506bb47084e1d080fe0e1","slug":"fire-broke-out-on-first-floor-of-building-in-delhi-jagatpuri-area-2025-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: दिल्ली में जगतपुरी के एक फ्लैट में लगी आग, दंपती को जीटीबी अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: दिल्ली में जगतपुरी के एक फ्लैट में लगी आग, दंपती को जीटीबी अस्पताल में किया भर्ती
Wed, 31 Dec 2025 04:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 31 Dec 2025 04:49 PM IST
सार
दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दमकल कर्मी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शाहदरा जिला के जगतपुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2.45 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
बुजुर्ग दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आग पर काबू पाने के बाद बचाव दल ने फ्लैट के अंदर से 80 वर्षीय आशा मल्होत्रा और उनके 82 वर्षीय पति पीएस मल्होत्रा को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। दोनों को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि आग के धुएं की चपेट में आने से दोनों की तबीयत बिगड़ी है। दंपती फ्लैट में अकेले ही रहते थे। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।