फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in three-storey building of Batla House in Jamia Nagar

तीन मंजिला इमारत में आग: 9 झुलसे, 24 को बचाया, जामिया नगर के बटला हाउस की घटना

Fri, 10 Jun 2022 05:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jun 2022 05:07 AM IST
सार

जामिया नगर के बटला हाउस में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में नौ लोग मामूली रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद 24 लोगों को सुरक्षित बचाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in three-storey building of Batla House in Jamia Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया नगर के बटला हाउस में बृहस्पतिवार सुबह तीन मंजिला इमारत में आग गई। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग एरिया में लगी आग कुछ देर में फैलकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। नौ लोग मामूली रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। आग की चपेट में आकर चार मोटरसाइकिल, दो स्कूटी व एक साइकिल जल गई। जामिया नगर पुलिस की शुरूआती जांच में आग का कारण बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दमकल विभाग की निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 8.49 बजे मुराड़ी रोड, एच ब्लाक, जामिया नगर स्थित तीन मंजिला इमारत में आग की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां भेजी गई। पुलिस भी पहुंच गई। इमारत के ग्राउंड फ्लोर को पार्किंग एरिया के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। वहां पर बिजली के नौ पैनल बॉक्स लगे हुए थे। ग्राउंड फ्लोर से लगी आग कुछ ही देर में ही तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। इससे इमारत में धुआं भर गया। इसकी चपेट में आकर नौ लोग झुलस गए।
विज्ञापन


झुलसे लोगों की पहचान सना, अब्दुल हकतर अंसारी, जूरी, शबाना खातून, डैनियल सिद्वकी, सद्दाम, शाहिद अख्तर, असराजा व सलीम के तौर पर हुई। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इससे निकली चिंगारी वहां खड़े वाहनों पर जा गिरी और आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। दमकम विभाग की गाड़ियों ने सवा घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed