Fire in Greater Noida: फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुईं राख
रात करीब 8 बजे कुछ बच्चे पार्क में पटाखे जला रहे थे। उसी जगह पर शॉफ्ट बनी थी। उसमें से एक चिंगारी बेसमेंट में बाइक के ऊपर जा गिरी। कुछ ही दिन में आग ने विकराल रूप ले लिया।
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग की सूचना मेंटेनेंस टीम को दी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंंची तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग में दो बाइक पूरी तरह जल कर रखा हो गई है। जबकि तीन कार को भी नुकसान पहुंचा है। कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मेंटेनेंस टीम के एक कर्मचारी के हाथ में चोट भी लग गई।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट वन की पार्किंग में निवासियों के वाहन खड़े रहते है। पार्किंग के ऊपर सेंट्रल पार्क बना हुआ है। जहां पर बच्चों के साथ सोसाइटी के निवासी बैठते है। मंगलवार रात करीब 8 बजे कुछ बच्चे पार्क में पटाखे जला रहे थे। उसी जगह पर शॉफ्ट बनी थी। उसमें से एक चिंगारी बेसमेंट में बाइक के ऊपर जा गिरी। कुछ ही दिन में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी।
सूचना पर सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दो बाइक पूरी तरह जल कर रखा हो गई। जबकि आसपास खड़ी तीन कार को भी नुकसान पहुंचा है। उनके शीशे टूटने के साथ बंपर व अन्य पार्टस को नुकसान पहुंचा है। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
फायर सिस्टम नहीं चलने का आरोप
निवासियों का आरोप है कि आग लगने के बाद फायर सिस्टम शुरू किया गया, लेकिन सिस्टम शुरू नहीं हो सका। फायर सिस्टम को खोलने के दौरान मेंटेनेंस टीम का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। उसके हाथ में चोट लगी है। फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया जा सका।
सेंट्रल पार्क में बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। तभी चिंगारी बेसमेंट में खड़ी बाइकों पर जाकर गिरी। उससे आग फैल गई। दो बाइक पूरी तरह जल गई। कुछ कार को भी नुकसान पहुंंचा हैं। मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पा लिया। बच्चों को कई बार मना किया गया, लेकिन बच्चे नहीं मान रहे है। - अशोक गुप्ता, अध्यक्ष एओए फ्यूजन होम्स
रात 9:40 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल सोसाइटी में दो गाड़ियां भेजी गई, लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। बच्चों के पटाखें फोड़ने के कारण आग लगी। कोई घायल नहीं है। - प्रदीप कुमार, सीएफओ गौतमबुद्ध नगर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.