{"_id":"5f1e789c69cd3c615653852b","slug":"fire-broke-out-in-sadar-bazar-area-of-delhi-many-fire-tenders-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सदर बाजार इलाके में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सदर बाजार इलाके में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक
Mon, 27 Jul 2020 12:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सोमवार सुबह को भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह 10:10 बजे बाजार में आग लगी, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
घटना में कई दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वहीं कई दुकानों के कुछ हिस्से आग की चपेट में आ गए।