फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out in plot in Thana Farsh Bazaar

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी आग, महिला और बच्चे सहित 6 लोग बेहोश, इस वजह से हुआ हादसा

Mon, 19 May 2025 09:35 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 May 2025 09:35 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां थाना फर्श बाजार के एक घर में आग लग गई। हादसे के दौरान धुएं की वजह से घर के छह लोग बेहोश हो गए थे। 

विज्ञापन
fire broke out in plot in Thana Farsh Bazaar
घर में लगी आग के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्श बाजार इलाके में ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई। जिसमें महिला-बच्चे सहित 6 लोग बेहोश हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा जहां एक व्यक्ति सन्नी दो प्रतिशत जल गया है। कमरे में धुआं भरने से 5 लोग बेहोश हो गए। जिनमें ज्योति, नैना, प्रिया, ज्योति और परी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भीम गली विश्वास नगर में अचानक मकान ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक ई-रिक्शा में आग लग गई। जिससे काफी तेज धमाका हुआ और धुआं उठने लगा जिसमें एक ही परिवार ग्राउंड फ्लोर के कमरे में अंदर सो रहे परिवार के 6 लोग बुरी तरह अंदर फंस गए।
विज्ञापन


दमकल अधिकारी दीपक हुडडा ने बताया कि सुबह लगभग साढे तीन बजे उन्होन आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। धुएं के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक कुत्त मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मकान 100 गज में तीन मंजिला बना हुआ है। जिसमें गली में तीन से 3 से 4 ई-रिक्शा खड़े हुए है। जबकि इस ग्राउंड फ्लोर पर ही अंदर वाले कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। कैट्स एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed