फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in furniture shop in four storey building in Ankur Vihar Ghaziabad

Ghaziabad: अंकुर विहार में चार मंजिला इमारत में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Sun, 31 Dec 2023 04:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Dec 2023 04:41 PM IST
सार

दमकल की टीम ने भवन की ऊपरी मंजिलों पर बने फ्लैट्स में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन पूरा होने पर पाया कि भवन की ऊपरी मंजिलों पर बने किसी भी फ्लैट में कोई व्यक्ति आदि नहीं फंसा था।

विज्ञापन
Fire broke out in furniture shop in four storey building in Ankur Vihar Ghaziabad
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के अंकुर विहार में स्थित चार मंजिला बिल्डिंग के भूतल में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। आग लगने के बाद इमारत में मौजूद और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने भवन की ऊपरी मंजिलों पर बने फ्लैट्स में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अंदर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था।

विज्ञापन


रविवार को सुबह समय 10:44 बजे लोनी फायर स्टेशन पर आग लगने की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही लोनी फायर स्टेशन से तत्काल दो फायर टेंडर मय फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर एक फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल चार मंजिला भवन के भूतल पर बनी फैजान निवासी, डाबर तालाब, लोनी की फर्नीचर की दुकान में लगी आग को पम्पिंग करके बुझाना शुरू किया। दूसरी फायर सर्विस यूनिट ने भवन की ऊपरी मंजिलों पर बने फ्लैट्स में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन पूरा होने पर पाया कि भवन की ऊपरी मंजिलों पर बने किसी भी फ्लैट में कोई व्यक्ति आदि नहीं फंसा था, सभी लोग पहले ही सकुशल बाहर निकल गए थे। दुघर्टना में किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची है। सम्पत्ति का भी एक बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed