{"_id":"59eec0234f1c1b74698b739f","slug":"fire-broke-out-in-delhi-kamla-market-in-monday-night-at-least-100-shops-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कमला मार्केट में भीषण आग, 100 दुकानें चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कमला मार्केट में भीषण आग, 100 दुकानें चपेट में
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कमला मार्केट में सोमवार रात भीषण आग लग गई जिसकी जद में इलाके की 100 दुकानें आ गईं। राहत की बात ये रही कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार की रात अचानक उत्तरी दिल्ली के व्यस्त कमला मार्केट में आग लग गई और देखते ही देखते इसने 100 से ज्यादा दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने की असल वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन