{"_id":"6266902f95f6d44643488874","slug":"fire-broke-out-in-about-35-40-shanties-at-joga-bai-extention-batla-house-jamia-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का तांडव: बाटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन में लगी आग, जद में 35 से 40 झोपड़ियां, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का तांडव: बाटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन में लगी आग, जद में 35 से 40 झोपड़ियां, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां
Mon, 25 Apr 2022 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:42 PM IST
सार
दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि जोगा बाई एक्सटेंशन में झोंपड़ियों में आग लग गई है। 35 से 40 झोपड़ियां आग की जद में आ गई हैं। विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामिया नगर के बाटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन में झोंपड़ियों में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि 35 से 40 झोपड़ियां आग की जद में आ गई हैं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू में जुटे हुए हैं। दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पांच जानवरों की मौत
जोगा बाई एक्सटेंशन में लगी आग की जद में पांच जानवर भी आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें तीन भैंस और दो गाय हैं। जिनकी जलकर मौत हो गई है। पशु पालकों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन