{"_id":"63b0f4206cea3027c27bcf5b","slug":"fire-broke-out-in-a-nursing-home-in-greater-kailash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में आग लगने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत, छह को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में आग लगने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत, छह को बचाया गया
Sun, 01 Jan 2023 08:29 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:29 AM IST
सार
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना है। आग लगने से यहां दो लोगों की मौत हो गई है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दो लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने छह लोगों को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि हम वैधता (केयर होम की एनओसी) की जांच कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन