फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in a house in Shahdara in Delhi two people died

Delhi Fire News: शाहदरा में एक मकान में लगी आग, दो लोगों की मौत, दम घुटने से तोड़ा दम

Fri, 18 Oct 2024 10:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Oct 2024 10:23 AM IST
सार

मृतकों की पहचान 42 साल की शिल्पी गुप्ता और 16 साल के प्रणव गुप्ता के रूप में हुई है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Fire broke out in a house in Shahdara in Delhi two people died
इसी मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा के भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक मकान की तीसरी व चौथी मंजिल पर आग लग गई। आग के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुबह 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन

दमकल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 5.50 बजे मकान संख्या 197, गली संख्या 11, भोलानाथ नगर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तथा दमकल की गाड़ियां तुरन्त मौके पर पहुंची। इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। यह मकान मनीष गुप्ता का है। दमकल कर्मियों ने घायलों 72 साल के कैलाश गुप्ता, 70 साल की भगवती गुप्ता, 45 साल के मनीष गुप्ता, 19 साल के पार्थ गुप्ता को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान 42 साल की शिल्पी गुप्ता और 16 साल के प्रणव गुप्ता के शव बरामद किए गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है, एफएसएल टीम को मौके पर जांच कर रही है, मनीष का भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रिक उपकरण की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed