{"_id":"65ceef15e466661ab907af5b","slug":"fire-broke-out-in-a-house-in-shahdara-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: दिल्ली में एक और हादसा, शाहदरा के एक मकान में लगी आग; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: दिल्ली में एक और हादसा, शाहदरा के एक मकान में लगी आग; एक की मौत
Fri, 16 Feb 2024 10:44 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:44 AM IST
सार
दिल्ली के शाहदरा में एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की खबर मिली है। शाहदरा में एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7.12 बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल थानाप्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। चार मंजिला इमारत 30-35 गज में बनी है। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी।
विज्ञापन
हादसे में बुद्रुक मेहतो उम्र 60 वर्ष की मौत हो चुकी है। आग लगने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन