Delhi: पीरा गढ़ी इलाके में फैक्टरी में लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद
दिल्ली के उद्योग नगर के पीरा गढ़ी इलाके में आज सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर कुल 33 फायर टेंडर तैनात हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उद्योग नगर के पीरा गढ़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां लोगों ने एक फैक्टरी से धुआं निकलता देखा। फैक्टरी में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रभाग अधिकारी माधब चट्टोपाध्याय ने बताया, 'हमें सुबह करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जब तक हम मौके पर पहुंचे तब तक पूरी इमारत में आग फैल चुकी थी। आग बुझाने के लिए 23 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इमारत के अंदर स्थिति खतरनाक है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।'
#WATCH दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रभाग अधिकारी माधब चट्टोपाध्याय ने बताया, "हमें सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी... जब तक हम मौके पर पहुंचे तब तक पूरी इमारत में आग फैल चुकी थी। आग बुझाने के लिए 23 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं... इमारत के अंदर स्थिति खतरनाक है... जल्द… https://t.co/wKO9eRCAhu pic.twitter.com/k8WqWZL4HK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2023