{"_id":"5b0e1be54f1c1b896e8b558a","slug":"fire-broke-out-at-a-rubber-factory-in-malviya-nagar-of-delhi-air-force-chopper-deployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 17 घंटे बाद रबड़ फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू, मदद के लिए उतरा था वायुसेना का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 17 घंटे बाद रबड़ फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू, मदद के लिए उतरा था वायुसेना का हेलीकॉप्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से आग पर काबू पाने की कोशिश
- फोटो : ani
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में मंगलवार शाम निरंकारी स्कूल के पास रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। इस भीषण आग पर 17 घंटे बाद काबू पाया जा सका। इस वक्त वहां कूलिंग का काम चल रहा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां जुटी थीं। आग बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर MI-17 की मदद लेनी पड़ी तब कहीं जाकर आज सुबह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
कृत्रिम बारिश की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार की शाम को अचानक से रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आस-पास के इलाके को खाली कराया गया। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि मालवीय नगर में निरंकारी स्कूल में प्लॉट नंबर जेए-1/1 खिड़की एक्सटेंशन में रबड़ की फैक्ट्री है। इसके गोदाम में एक ट्रक रबड़ की सीट लेकर आया था। इस ट्रक में शाम करीब पांच बजे आग लग गई। ट्रक से आग पूरे गोदाम में पहुंच गई।
विज्ञापन
आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। डीसीपी के मुताबिक, अब आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने में अभी वक्त लगेगा। आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
#WATCH Delhi: Fire which broke out at a godown in Malviya Nagar yesterday has still not been doused, Air Force's MI 17 helicopter deployed for Bambi bucket operations pic.twitter.com/s8m1dXPjim
— ANI (@ANI) May 30, 2018
Trending Videos
पुलिस पिट में आग लगने से सैकड़ों वाहन जले
डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि इससे पहले साकेत के सेक्टर पांच पुष्प विहार में स्थित पुलिस पिट(जहां पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को रखा जाता है) में 5.16 बजे आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की आठ व कैंट्स की छह गाड़ियां पहुंची।
आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। हालांकि पॉट में खड़े सैकड़ों वाहन जल गए। पुलिस केस प्रॉपर्टी के वाहनों को पिट में रखती है। साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। हालांकि पॉट में खड़े सैकड़ों वाहन जल गए। पुलिस केस प्रॉपर्टी के वाहनों को पिट में रखती है। साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।