{"_id":"5f61dd40d30770148e1b4fed","slug":"fire-breaks-out-in-safdarjung-hospital-garbage-plant-seven-fire-tenders-at-spot-control-in-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताल के कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताल के कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 16 Sep 2020 03:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के कचरे के प्लांट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित कचरे के प्लांट में आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने पहले समझा कि अस्पताल में आग लगी है लेकिन फिर पता चला कि आग कचरे के प्लांट में लगी है। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब आग तेजी से फैल चुकी थी और धुएं से आसमान काला हो गया था।
विज्ञापन
दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें इसकी सूचना दोपहर 12.55 बजे मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। 1.20 बजे उनके पास आग बुझने की सूचना आ चुकी थी। इस वक्त दमकलकर्मी आग ठंडी करने का काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह सूचना नहीं मिल सकी है कि आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन