{"_id":"6acfa4371e1334815008dc97","slug":"fire-breaks-out-in-restaurant-kitchen-10-people-jump-from-first-floor-to-save-their-lives-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1989-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेस्तरां के किचन में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूदे 10 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेस्तरां के किचन में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूदे 10 लोग
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद रोड स्थित उधम फिश पॉइंट के भूतल स्थित रसोई में लगी आग
-धुआं भरने से खाना खाने आए लोग पहली मंजिल पर फंसे, अफरा-तफरी के बीच लोग कूदे
-महिलाओं ने एक बच्चे को नीचे फेंका, लोगों ने बच्चे को पकड़ा, इसके बाद महिलाओं ने खिड़की के रास्ते नीचे लगाई छलांग
-लोगों ने नीचे चादर और गद्दे बिछाए, इसकी वजह से नहीं लगी किसी को चोट
-सूचना मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची, घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
-दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही रेस्तरां के स्टाफ ने बुझा ली आग
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद रोड स्थित एक रेस्तरां के किचन में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रसोई में आग लगते ही पूरा रेस्तरां धुआं से भर गया। हादसे के समय पहली मंजिल पर कई लोग खाना खा रहे थे। धुआं देखते ही लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दो महिलाओं समेत कुल 10 लोगों ने पहली मंजिल से नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के समय रेस्तरां में महिलाएं व बच्चे भी मौजूद थे। शोर-शराबा हुआ तो भीड़ इकट्ठी हो गई। रेस्तरां में ऊपर फंसे लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाना शुरू कर दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। फौरन ही बेडशीट और कुछ गद्दों का इंतजाम कर रेस्तरां की खिड़की के पास बिछा दिया। इसके बाद लोगों ने फंसे लोगों से कूदने के लिए कहा। एक व्यक्ति ने अपने बच्चे को नीचे खड़े लोगों को कैच करवाया। हालांकि शोर-शराबे और हंगामे के बीच रेस्तरां के स्टाफ ने पहले ही आग बुझा ली। खबर मिलने के बाद पुलिस और दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा कि आग किचन में खाना बनाने के दौरान लगी। खाने के तेल में अचानक आग लगने के बाद ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं, इस वजह से कुछ सामान भी जल गया। वेलकम थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि उनकी टीम को रात करीब 10.34 बजे आग की खबर मिली। कॉलर ने बताया कि मेन जाफराबाद रोड के उधम फिश पॉइंट पर आग लग गई है। खबर मिलते ही तुरंत वेलकम थाने स्टाफ को भेजा गया। इस बीच दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग दमकल के पहुंचने से पहले ही बुझ चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब 100 गज में बने रेस्तरां में ग्राउंड फ्लोर पर किचन के अलावा कुछ लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था है। बाकी पहली मंजिल पर एसी हॉल बना है। हादसे के समय इसी हॉल में लोग अपने परिवारों के साथ खाना खा रहे थे। आग लगी तो सीढि़यों के रास्ते धुआं ऊपर पहली मंजिल के हॉल में भर गया। इसकी वजह से लोग बुरी तरह डर गए। जीने से जाने का रास्ते बंद होने पर लोगों ने सड़क की ओर लगी बड़ी खिड़की को खोला और नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि पहली मंजिल की ऊंचाई भी कम थी, लेकिन पड़ोसियों ने चादर और गद्दे बिछाकर कूदने वाले लोगों को चोटिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल : रेस्तरां में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 15 सेकंड के वीडियो में महिलाएं और पुरुष खिड़की से कूदते हुए दिख रहे हैं। इस बीच लोग उनकी मदद करते दिख रहे हैं। काफी सारे लोग घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा था। हालांकि घटना को लेकर पुलिस ने साफ किया है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।