{"_id":"5c7e3b78bdec221471639d5d","slug":"fire-breaks-out-in-noida-indus-valley-school-bus-students-exit-from-emergency-gate-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, बच्चों को आपातकालीन गेट से निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, बच्चों को आपातकालीन गेट से निकाला बाहर
Tue, 05 Mar 2019 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नोेेेएडा
भाषा, नोेेेएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा थाना फेज -3 क्षेत्र के सेक्टर 119 के पास मंगलवार दोपहर एक निजी स्कूल की बस में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बस में सवार छात्र- छात्राओं को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। बचाव के दौरान कुछ छात्रों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित इंडस वैली स्कूल की एक बस आज दोपहर स्कूल के छात्र- छात्राओं को लेकर जा रही थी। सेक्टर -119 में क्लो- काउंटी सोसाइटी के पास शॉर्ट सर्किट के चलते बस में भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बस में सवार छात्र- छात्राओं को आपातकालीन द्वार के माध्यम से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं को मामूली चोट आई है।