{"_id":"68665e995e143d6ea50d7cb4","slug":"fire-breaks-out-in-delhi-aiims-trauma-centre-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS Fire: एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS Fire: एम्स के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Thu, 03 Jul 2025 04:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
आग को बुझाती दमकल विभाग की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आग बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी है। इसे बुझाने का काम चल रहा है। गनीमत यह है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा अधिकारी ने बताया कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के निकट ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, कोई हताहत नहीं हुआ। 'हमें अपराह्न 3:34 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। हमने आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझा दिया गया है।' वहीं एम्स ने मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन