फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a slum in Delhi Anand Vihar

Delhi Fire: आनंद विहार की झुग्गी में बीती रात लगी भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Tue, 11 Mar 2025 07:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 07:48 AM IST
सार

दिल्ली में दर्दनाक हादसा सामने आया है। आनंद विहार की झुग्गी में आग लग गई है। जिसकी वजह से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हादसा देर रात सवा 2 बजे हुआ। दमकल विभाग ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Fire breaks out in a slum in Delhi Anand Vihar
झुग्गी में आग लगने के बाद घटना स्थल पर लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

आनंद विहार के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास सोमवार देर रात एक झुग्गी में आग लग गई। आग में झुलस कर तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान झुग्गी से दमकल कर्मियों को तीन शव झुलसी अवस्था में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान जग्गी (34), श्याम सिंह (36) और जितेन्द्र (35) के रूप में हुई है। तीनों ओरैया के रहने वाले थे।
विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 2.22 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एजीसीआर एंक्लेव की झुग्गी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किया बयान
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप में एक कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है। कैदी मंडोली जेल में था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रात 2.15 बजे की है। आग के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फट गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर दमकल विभाग के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी पहुंची। मृतकों के शवों को शवगृह ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed