फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a shop in Vikaspuri area at Delhi

Delhi: दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Sat, 24 Dec 2022 10:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

दिल्ली में एक दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 11 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।  

विज्ञापन
Fire breaks out in a shop in Vikaspuri area at Delhi
दिल्ली में एक किराना दुकान पर लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में शनिवार की सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं निकलते देख मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना विकासपुरी क्षेत्र के डीडीए बाजार की है।  

विज्ञापन




सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 11 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि आग कैसे लगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 5:50 बजे विकासपुरी के डीडीए मार्केट स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। जनकपुरी, हरि नगर और आसपास के फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली गाड़ियां तुरंत भेजी गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 55 कर्मियों की टीम लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed