फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a hotel in Vasundhara Sector 3 Ghaziabad

Ghaziabad: वसुंधरा सेक्टर तीन के एक होटल में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

Mon, 04 Dec 2023 02:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। आनन-फानन में दमकल की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Fire breaks out in a hotel in Vasundhara Sector 3 Ghaziabad
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले में वसुंधरा सेक्टर तीन के कींसफोल्क होटल में भीषण आग लग गई। आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और आग की लपटों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। आनन-फानन में दमकल की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत से अभी भी धुआं निकल रहा है। बताया जा रहा है कि आग के विकराल रूप लेने के चलते इमारत से जलकर मलबा नीचे आ रहा था। 
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि यहां कुल चार दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर पांच-छह लोग फंस गए थे। उन्हें बचा लिया गया। यहां ग्राउंड फ्लोर पर एक समारोह था जहां 50-60 लोग मौजूद थे, उन सभी को भी सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से लगी थी। साथ ही आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed