Ghaziabad: वसुंधरा सेक्टर तीन के एक होटल में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। आनन-फानन में दमकल की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिले में वसुंधरा सेक्टर तीन के कींसफोल्क होटल में भीषण आग लग गई। आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और आग की लपटों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। आनन-फानन में दमकल की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत से अभी भी धुआं निकल रहा है। बताया जा रहा है कि आग के विकराल रूप लेने के चलते इमारत से जलकर मलबा नीचे आ रहा था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि यहां कुल चार दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर पांच-छह लोग फंस गए थे। उन्हें बचा लिया गया। यहां ग्राउंड फ्लोर पर एक समारोह था जहां 50-60 लोग मौजूद थे, उन सभी को भी सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से लगी थी। साथ ही आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Chief Fire Officer Rahul Kumar says, "There are a total 4 fire tenders on the spot... On the upper floors, 5 to 6 people were struck, and they were rescued. There was a function on the ground floor where 50-60 people were present. All of them… pic.twitter.com/cJs0AfxPsL
— ANI (@ANI) December 4, 2023