फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at garment manufacturing factory in Noida s Sector 81

Fire in Noida: सेक्टर 81 की एक कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

Mon, 24 Jul 2023 08:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

अधिकारी प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बता रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के अतिरिक्त गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ से फायर बिग्रेड की कुल 30 गाड़ियों की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire breaks out at garment manufacturing factory in Noida s Sector 81
नोएडा के सेक्टर 81 की एक फैक्टरी में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के फेज-2 इलाके में स्थित एक कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को भीषण आग लग गई। फैक्टरी में आग और धुआं उठता देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फैक्टरी को खाली कराया गया। सूचना पर एक के बाद एक दमकल की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं है। फिलहाल अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।  

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत प्लाट नं0 B-205A, सेक्टर-81 में एक कपड़े की फैक्टरी में आग लग गई है। अधिकारी प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बता रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के अतिरिक्त गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ से फायर बिग्रेड की कुल 30 गाड़ियों की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद हैं। फैक्टी के अंदर किसी भी व्यक्ति के अभी तक फंसे होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed