{"_id":"5cc1d28cbdec22142430901e","slug":"fire-breaks-out-at-chemical-factory-in-jhilmil-industrial-area-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः झिलमिल की कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः झिलमिल की कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग झुलसे
Thu, 25 Apr 2019 09:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
आग लगी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। गुरुवार देर रात तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्रिंटिग का काम होता था। तीनों झुलसे लोग फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर करीब 28 दमकल वाहन आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
चार मंजिला फैक्ट्री में देखते ही देखते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। पुलिस के अनुसार, झुलसे तीनों मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन