{"_id":"5ca9303ebdec2214374a85e9","slug":"fire-breaks-out-at-a-plastic-factory-in-narela-industrial-area-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री में लगी आग, 26 दमकल की गाड़ियों ने 6 घंटे में आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री में लगी आग, 26 दमकल की गाड़ियों ने 6 घंटे में आग पर पाया काबू
Sun, 07 Apr 2019 10:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में शनिवार देर रात प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर में ही दो मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया। दमकल की 26 गाड़ियों ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। आग से लाखों का नुकसान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस और दमकल विभाग को नरेला के औद्योगिक क्षेत्र के प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया कि आग फैक्ट्री में फैल चुकी है और धुएं का गुबार और आग की लपटें निकल रही थी। दमकल अधिकारियों ने आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर मौके पर कुल 26 दमकल की गाड़ियों को बुला लिया।
विज्ञापन
करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पा काबू पा लिया। इस दौरान आसपास के फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान कुछ मजदूर फैक्ट्री में थे, जो समय रहते बाहर निकल गए। शुुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन