{"_id":"5ad49d624f1c1b5d098b4c9a","slug":"fire-breaks-out-a-factory-in-delhi-s-narela-area-10-fire-tenders-at-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते की सोल बनाने वाली 2 फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत से 20 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते की सोल बनाने वाली 2 फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत से 20 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ इलाके में सोमवार दोपहर जूते के सोल बनाने वाली दो फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आयी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर 4.24 में पुलिस को भोरगढ़ स्थित जूते की सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस और दमकलकर्मी के पहुंचने तक आग पड़ोस के एक अन्य फैक्ट्री में भी फैल गई।
विज्ञापन
उसमें भी जूते के सोल बनाने का काम किया जाता है। दोनों फैक्टरी तीन मंजिला है। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। घटना के समय वहां करीब 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो तुरंत फैक्ट्री से बाहर आ गए।
विज्ञापन
दमकलकर्मी लोगों को फैक्ट्री से दूर हटाकर आग बुझाने में जुट गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग कुछ ही देर में दोनों ही फैक्ट्री के ऊपरी मंजिल तक फैल गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आयी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।