फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire at Delhi Shastri Bhawan rahul gandhi attack on pm modi

दिल्लीः शास्त्री भवन में लगी आग, राहुल बोले- मोदीजी फाइलें जलाने से आप बच नहीं पाएंगे

Tue, 30 Apr 2019 06:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
fire at Delhi Shastri Bhawan rahul gandhi attack on pm modi
शास्त्री भवन में लगी पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की टीम - फोटो : ANI

वीवीआईपी इलाके के शास्त्री भवन में मंगलवार दोपहर आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने चंद ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी जी जलती हुई फाइलें भी आपको नहीं बचाएगी, आपके जजमेंट का दिन आ गया है।

विज्ञापन


शास्त्री भवन स्थित छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई। धुआं निकलते ही पूरी इमारत में अफरातफरी मची गई। लोग अपने दफ्तर छोड़कर बाहर आ गए। आग छठी मंजिल की छत पर पड़े वेस्ट मैटेरियल में लगी थी। 2.45 बजे पुलिस व दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली।  
विज्ञापन


दमकल कर्मियाें ने मौके पर पहुंचकर करीब 2.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।  दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छठी मंजिल पर रखे कुछ कूड़े कबाड़ में आग लगी थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर नारायणा इलाके में सोमवार केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर कूलिंग का काम मंगलवार शाम को भी जारी रहा। दिन में चार और शाम के समय एक गाड़ी कूलिंग के काम में लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed