{"_id":"5cc844e4bdec22074c26163a","slug":"fire-at-delhi-shastri-bhawan-rahul-gandhi-attack-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः शास्त्री भवन में लगी आग, राहुल बोले- मोदीजी फाइलें जलाने से आप बच नहीं पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः शास्त्री भवन में लगी आग, राहुल बोले- मोदीजी फाइलें जलाने से आप बच नहीं पाएंगे
Tue, 30 Apr 2019 06:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री भवन में लगी पर काबू पाने में लगी दमकल विभाग की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवीआईपी इलाके के शास्त्री भवन में मंगलवार दोपहर आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने चंद ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी जी जलती हुई फाइलें भी आपको नहीं बचाएगी, आपके जजमेंट का दिन आ गया है।
विज्ञापन
शास्त्री भवन स्थित छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई। धुआं निकलते ही पूरी इमारत में अफरातफरी मची गई। लोग अपने दफ्तर छोड़कर बाहर आ गए। आग छठी मंजिल की छत पर पड़े वेस्ट मैटेरियल में लगी थी। 2.45 बजे पुलिस व दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
दमकल कर्मियाें ने मौके पर पहुंचकर करीब 2.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छठी मंजिल पर रखे कुछ कूड़े कबाड़ में आग लगी थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर नारायणा इलाके में सोमवार केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर कूलिंग का काम मंगलवार शाम को भी जारी रहा। दिन में चार और शाम के समय एक गाड़ी कूलिंग के काम में लगी रही।
विज्ञापन