फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire at a warehouse in Sadar Bazar

Delhi NCR News: सदर बाजार के गोदाम में आग, पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सदर बाजार में प्लास्टिक के फूलों के गोदाम में बुधवार सुबह आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में आग लगते ही इमारत के आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 41 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, आग सदर बाजार के 12 टूटी चौक स्थित इमारत में बने गोदाम में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed