फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR will be registered against meter reader and agency if there is disturbance in reading

Delhi Jal Board: रीडिंग में गड़बड़ी होने पर मीटर रीडर और एजेंसी पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 14 Sep 2022 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Sep 2022 08:16 AM IST
सार

बताते चलें कि दिल्ली जल बोर्ड के 41 जोन है, जिसमें 21 जोन में बिलिंग के लिए प्राइवेट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पर अब बिलिंग एजेंसियां भी जिम्मेदार होंगी। मीटर रीडर की डिटेल्स को आधार से लिंक किया जाएगा। 

विज्ञापन
FIR will be registered against meter reader and agency if there is disturbance in reading
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड ने मीटर रीडिंग में गड़बड़ी मिलने पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। जल मीटर में गड़बड़ी मिलने पर बोर्ड मीटर रीडर और एजेंसी पर एफआईआर दर्ज कराएगा। इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को सभी 21 बिलिंग एजेंसिंयों के साथ बैठक ली। 
विज्ञापन


बताते चलें कि दिल्ली जल बोर्ड के 41 जोन है, जिसमें 21 जोन में बिलिंग के लिए प्राइवेट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पर अब बिलिंग एजेंसियां भी जिम्मेदार होंगी। मीटर रीडर की डिटेल्स को आधार से लिंक किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। मीटर रीडर को न्यूनतम मानदेय न देने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यूनतम मानदेय से कम भुगतान करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि एजेंसियों की ओर से न्यूनतम मानदेय न देने की वजह से मीटर रीडर उपभोक्ताओं से पैसे मांग रहे है, ये बेहद चिंता का विषय है और इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed