{"_id":"5e94c9f18ebc3e7117047f97","slug":"fir-registered-on-three-including-doctor-for-ignoring-rules-of-corona-virus-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी करने में डॉक्टर समेत 3 पर रिपोर्ट, क्लीनिक में बैठे मरीजों के बीच नहीं थी सामाजिक दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अनदेखी करने में डॉक्टर समेत 3 पर रिपोर्ट, क्लीनिक में बैठे मरीजों के बीच नहीं थी सामाजिक दूरी
Tue, 14 Apr 2020 01:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR
- फोटो : Social Media
कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने के लिए बनाए गए नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले एक डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर नियमों की अनदेखी कर अपने क्लीनिक में मरीज देख रहे थे। उधर, एक कारोबारी बिना मास्क लगाए अपने सहयोगी के साथ बंद फैक्टरी का निरीक्षण करने पहुंचा था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिंदापुर थाने के एएसआई बहादुर सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने वाणी विहार स्थित एक क्लीनिक में देखा कि चार मरीज सामाजिक दूरी बनाए बिना बैठे थे। पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही सभी मरीज चले गए। क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर देवेंद्र बिना मास्क लगाए मरीजों की जांच कर रहे थे। डॉक्टर के खिलाफ सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर, रविवार देर रात आनंद पर्वत इंडस्ट्रीयल इलाके में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने नई बस्ती निवासी मनोज कुमार और जगरूप को बिना मास्क घूमते हुए रोका। मनोज ने कहा कि वह इंडस्ट्रीयल एरिया में अपनी बंद फैक्टरी को देखने आया था। रात में वह चोरी-छिपे कर्मचारी के साथ अपनी फैक्टरी का निरीक्षण करके आया है। पुलिस ने मनोज व जगरूप के खिलाफ नियमों की अनदेखी और सरकारी आदेश का पालन नहीं करने का मामला दर्ज किया है। इनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन