फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR registered on many including ED assistant director and Air India employee in Delhi liquor scam case

Delhi Excise Policy: ईडी के सहायक निदेशक और एयर इंडिया के कर्मचारी समेत कई पर FIR, CBI ने की कार्रवाई

Mon, 28 Aug 2023 08:31 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

शराब कारोबारी अमनदीप ढल्ल द्वारा पांच करोड़ रुपये के कथित भुगतान के संबंध में सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में एयर इंडिया के कर्मचारी दीपक सांगवान, क्लेरिजेस होटल एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ विक्रमादित्य का भी नाम है।

विज्ञापन
FIR registered on many including ED assistant director and Air India employee in Delhi liquor scam case
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री, एयर इंडिया के कर्मचारी दीपक सांगवान, क्लेरिजेस होटल एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ विक्रमादित्य और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपराधिक साजिश, लोक सेवक को रिश्वत देने, भ्रष्ट तरीकों से या व्यक्तिगत प्रभाव का उपयोग करके अनुचित लाभ उठाने के लिए लोक सेवक को प्रभावित करने से संबंधित अपराध के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शराब कारोबारी अमनदीप ढल्ल द्वारा पांच करोड़ रुपये के कथित भुगतान के संबंध में सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले शुक्रवार को मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नया बैंक अकाउंट खोलकर सैलरी निकालने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया को शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी दोनों ही जांच एजेंसियों द्वारा आरोपी बनाया गया है। सिसोदिया के सभी खाते जांच एंजेंसियों ने सीज किए हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। सिसोदिया ने हाल ही में चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed