स्टंटबाजी पड़ी भारी: रील बना दिल्ली पुलिस के बेरिकेट को जलाया, एफआईआर दर्ज; आरोपी हुआ गिरफ्तार
रील बनाने के दौरान दिल्ली पुलिस के बेरिकेट को जलाने वाले आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है।इससे पहले आरोपी ने पश्चिम विहार फ्लाइओवर पर गाड़ी रोककर जाम लगा दिया था। पश्चिम विहार इलाके में कार से स्टंट करने वाले चालक को पुलिस ने निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
लोकप्रिय होने की चाहत में रील्स मनाने का शौक दिनों-दिन बढ़ रहा है। कोई ट्रेन में, कोई सड़क पर तो कोई ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर धज्जियां उड़ा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के निहाल विहार से सामने आया। जहां एक शख्स ने रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बेरिकेट में आग ही लगा दी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कुछ युवक रील बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरिकेड को जला रहे थे। शुक्रवार को निहाल विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई और वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
आरोपी की हुई पहचानDelhi: One person has been arrested after a video went viral on social media in which some youth were burning a barricade of Delhi Police to make a reel. An FIR was registered in Nihal Vihar police station on Friday and the accused seen in the video has been arrested. Attempts to… pic.twitter.com/fwMsPZEp36
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 30, 2024
पश्चिम विहार इलाके में कार से स्टंट करने वाले चालक को पुलिस ने निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान नांगलोई निवासी प्रदीप ढाका के रूप में हुई है। आरोपी ने कार को बीच रास्ते में रोककर यातायात को प्रभावित किया था और स्टंट कर उसका वीडियो बनाया। फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की। इस बाबत निहाल विहार थाने में आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यातायात नियम का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ 36 हजार का चालान किया है। पुलिस ने आरोपी की कार और कुछ खिलौना पिस्टल बरामद किया।
दिल्ली में एसयूवी को बीच सड़क खड़ी कर रोका ट्रैफिक
वहीं दूसरी तरफ इस शख्स को वीडियो में एक स्टंट करते और रील्स शूट करने के लिए व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक को रोकते हुए देखा जा सकता है। गोल्डन येलो कलर की Isuzu V-Cross पिकअप ट्रक वाले इस शख्स का यह वीडियो वायरल हो गया है। इंटरनेट में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस शख्स की हकरत की जमकर आलोचना की। साथ ही दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए वीडियो साझा किया।
बिना तारीख वाले इस वीडियो में पश्चिम दिल्ली स्थित पश्चिम विहार में एक व्यस्त सड़क पर Isuzu V-Cross चलाते हुए दिखाया गया है। वह कार को सड़क के बीचोंबीच इस तरह खड़ा करता है कि वह आने वाले ट्रैफिक को रोक लेती है। वीडियो में Isuzu पिकअप ट्रक के पीछे खड़ी वाहनों की कतार दिखाई देती है। जबकि कार चलाने वाला और उसके साथ यात्रा कर रही एक अन्य महिला कैमरे के सामने पोज देने के लिए कार से बाहर निकलते हैं।
यह व्यक्ति, जो सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स में से एक लगता है, बाद में उसी कार को खतरनाक तरीके से चलाते हुए देखा गया। उसे चलती गाड़ी से दरवाजा खुला रखकर वीडियो शूट करते हुए देखा गया। जहां उसका एक हाथ स्टीयरिंग पर था, वहीं दूसरे हाथ का इस्तेमाल वह तेज रफ्तार में वीडियो शूट करने के लिए कर रहा था।