फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir filed in aiims mbbs entrance cheating case, cbi conducts raids at various places

एम्स MBBS एंट्रेंस प्रवेश परीक्षा नकल मामले में एफआईआर दर्ज, पड़े सीबीआई के छापे

Fri, 16 Jun 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
fir filed in aiims mbbs entrance cheating case, cbi conducts raids at various places
एम्स - फोटो : source

एम्स एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा में नकल की शिकायत के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने इस मामले में बिहार के बगहा और यूपी के गाजियाबाद में सात जगहों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 28 मई को हुई थी। सूत्रों ने बताया कि बगहा में एक जगह और गाजियाबाद में छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें मोरटा स्थित एचआरआईटी का कैंपस भी शामिल है।
विज्ञापन


सीबीआई ने छापेमारी के दौरान डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। खास बात है कि बृहस्पतिवार को ही एम्स प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। यह भी खास है कि टॉप 10 सभी टॉपर कोटा के एक ही कोचिंग संस्थान के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर आ गया था

fir filed in aiims mbbs entrance cheating case, cbi conducts raids at various places
aiims - फोटो : अमर उजाला

एम्स की ओर से दी गई शिकायत पर सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया है। शिकायत में एम्स ने कहा था कि परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर आ गया था।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले आनंद राय ने 31 मई को आरोप लगाया था कि इस साल एम्स की एमबीबीएस में प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। राय ने ट्वीट कर प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों की तस्वीर डाली थी।

उन्होंने एक सूत्र से प्रश्नपत्र की स्नैपशॉट मिलने का दावा किया था। जिसमें बताया गया था कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान लखनऊ के एक कॉलेज से प्रश्न पत्र लीक हो गए थे।

राय ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

नकल करने वाले परीक्षार्थी की हुई पहचान, रिजल्ट रोका

fir filed in aiims mbbs entrance cheating case, cbi conducts raids at various places
AIIMS

एम्स की ओर से मामले में गठित की गई समिति ने पेपर लीक होने के आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी में एक परीक्षा केंद्र के अधिकारियों की मदद से नकल करने वाले परीक्षार्थी की पहचान कर ली गई है और उसका रिजल्ट रोक दिया गया है।

हालांकि सूत्रों ने इस परीक्षार्थी और उसके सेंटर के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर कैमरा ले जाने की इजाजत दे दी गई, जिसकी मदद से उसने नकल की। नियमों के मुताबिक, परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नहीं ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed