{"_id":"5bb6ca12867a55295452cfe7","slug":"fir-filed-against-md-of-supertech-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरटेक के एमडी समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, पैसों का भुगतान नहीं करने का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरटेक के एमडी समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, पैसों का भुगतान नहीं करने का लगा आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरटेक बिल्डर के एमडी आरके अरोड़ा समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि ग्रुप के एमडी ने काम कराने के बाद एक फर्म को पैसे नहीं दिए और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। राजनगर गाजियाबाद निवासी ग्लास कारोबारी हरिओम त्यागी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, सुपरटेक ग्रुप का हरिद्वार के सिडकुल में एक प्रोजेक्ट चल रहा है। उसमें शीशे का काम हरिओम की फर्म कर रही है। इसके लिए सुपरटेक की तरफ से फर्म को 4.18 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था। अब उस प्रोजेक्ट पर काम खत्म हो गया है जिसके एवज में फर्म को 3.14 करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन बकाया पैसा अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
इस पर फर्म की तरफ से सुपरटेक ग्रुप को कानूनी नोटिस भिजवाया गया। हरिओम का आरोप है कि 26 सितंबर को वह अपने एक दोस्त के साथ सुपरटेक के ऑफिस बातचीत के लिए गए तो वहां गेट पर दो लोग मिले।
विज्ञापन
उन्होंने हरिओम को धमकाते हुए पैसे न देने की बात कही। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद हरिओम की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने सुपरटेक ग्रुप के एमडी आरके अरोड़ा, डायरेक्टर संगीता अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, विकास कंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सुपरटेक के एमडी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले में विधिक व उचित कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी