फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR filed against four MLAs of Aam Aadmi Party 

आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों के खिलाफ एफआईआर, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप

Thu, 29 Oct 2020 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against four MLAs of Aam Aadmi Party 
सिविक सेंटर पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कमला मार्केट थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेशों की अवहेलना करते हुए निगम मुख्यालय सिविक सेंटर सफाई कर्मियों के साथ प्रदर्शन किया और जमकर उत्पात मचाया। पुलिस की ओर से प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई थी। 

शिकायत के मुताबिक मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश त्रिपाठी, कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार, शालीमार बाग की विधायक वंदना कुमारी, त्रिलोकपुरी के विधायक रोहित महरोलिया और मंगोलपुरी की विधायक राखी बिडलान ने बुधवार को करीब दो हजार से अधिक सफाई कर्मियों को निगम मुख्यालय पर जमा किया। 

विज्ञापन


उसके बाद विधायकों ने सफाई कर्मियों के जरिये रोड जाम करवा दिया। रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के उपद्रव में कमला मार्केट के एसीपी अनिल कुमार को चोटें लगीं औैर उनकी एक अंगुली टूट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन को उग्र होता देख सभी विधायक वहां से चले गए। पुलिस ने पांचों विधायक समेत उपद्रवियों के खिलाफ महामारी अधिनियम, सरकारी आदेश का उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपद्रव करने वाले 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed