SCOOP WHOOP के को-फाउंडर के खिलाफ यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज
इंटरनेट जगत का बड़ा नाम स्कूप व्हूप साइट को शुरु करने वाले उसके को-फाउंडर सुपर्ण पांडेय के खिलाफ आज दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुपर्ण ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। हालांकि कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यह आदेश दिया है कि सुपर्ण को गिरफ्तार करने से पहले उन्हें 5 दिन का नोटिस देना होगा।
इस मामले में जब स्कूप व्हूप के अन्य को-फाउंडर सात्विक मिश्रा से बात की गई तो वो बोले कि इस बारे में संस्था अपना स्टेटमेंट अगले कुछ घंटों में जारी करेगा।
Delhi: FIR against Scoop Whoop co-founder Suparn Pandey after a complaint of sexual harassment was lodged against him
— ANI (@ANI_news) April 12, 2017
अन्य फाउंडरों पर भी है ये आरोप
अगर स्कूप व्हूप साइट की बात करें तो इसने शुरुआत से ही अपनी छवि को आगे की सोच रखने वाला और युवा भारत के काम करने वाली साइट का बना के रखा है। इसे बनाए रखने के लिए ये साइट हमेशा ही प्रगतिशील विचारधारा और महिला सशक्तिकरण वाले कंटेंट से भरा हुआ दिखता है।
इस मामले में एक कदम आगे जाते हुए स्कूप व्हूप ने एक महिला आधारित वेब मैगजीन भी शुरु की जिसका नाम 'वागाबॉम्ब' है। हालांकि आज उनकी ये विमेन फ्रेंडली इमेज दांव पर है।
कैच न्यूज के अनुसार एफआईआर में ये बात दर्ज है कि सुपर्ण पिछले दो सालों से शिकायतकर्ता का यौन शोषण कर रहे थे। इस एफआईआर में पीड़िता ने स्कूप व्हूप के अन्य फाउंडर सात्विक मिश्रा और श्रीपर्ना टीकेकार को भी आरोपी बनाया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने शोषण को बढ़ावा देने के साथ ही इस मामले पर पर्दा डालने के लिए भी पीड़िता पर दबाव बनाया।