फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Financier brutally killed in Ghaziabad

फाइनेंसर की गला रेतकर हत्या, कान कटा शव मिला नाले में

Fri, 14 Dec 2018 10:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 14 Dec 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Financier brutally killed in Ghaziabad
बागेश शर्मा

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नूरनगर सिहानी के रहने वाले फाइनेंसर बागेश शर्मा की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वह बृहस्पतिवार रात अपने नंदग्राम स्थित ऑफिस से स्कूटी पर घर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह छह बजे नंदग्राम के नाले में शव पड़ा मिला। मृतक के पास मौजूद 50 हजार से अधिक रुपये भी लूट लिए गए। मृतक के भाई ने सोनू चौधरी नाम के युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नूरनगर सिहानी निवासी बागेश शर्मा (36) की नंदग्राम में फाइनेंस फर्म है। वह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम भी करते थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बागेश ने कई स्थानों से कैश कलेक्शन किया था। रात करीब 11:30 बजे नंदग्राम फाइनेंस फर्म के कार्यालय से स्कूटी से घर के लिए निकले थे, लेकिन सुबह पांच बजे तक भी घर नहीं पहुंचे। पत्नी ने रात में कई बार फोन लगाया, लेकिन नहीं लगा। सुबह पांच बजे पड़ोस में रहने वाले देवर को उन्होंने फोन किया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग बागेश की तलाश में निकल गए। करीब छह बजे सद्दीक नगर कृष्णा कुंज रोड पर नाले के पास उनकी स्कूटी खड़ी मिली। पास के ही नाले में बागेश का शव पड़ा था। परिजनों ने शव को नाले से निकालकर देखा तो गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। एक कान भी कटा था। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियार के निशान थे। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed