फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Finally sent to Tihar Jail, Delhi former law minister

तोमर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जमानत अर्जी खारिज

Mon, 22 Jun 2015 06:22 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Finally sent to Tihar Jail, Delhi former law minister

अदालत ने फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की जमानत याचिका खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तोमर को इससे पहले एक दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। तोमर को 12 दिन की पुलिस रिमांड के बाद आज पुन: अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां तोमर की जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया और उन्हें वापस 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि तोमर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि तोमर के पास बीएससी व एलएलबी की डिग्री असली है और उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोमर जमानत याचिका खारिज

Finally sent to Tihar Jail, Delhi former law minister

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तोमर को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

तोमर ने हाल ही में जमानत आवेदन दायर किया था जिसके आधार पर अदालत ने पुलिस को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए जमानत पर सुनवाई सोमवार को तय की थी।

तोमर को इससे पहले पुलिस ने 9 जून को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनकी डिग्रीयों की जांच की प्रक्रिया चली थी। उसके बाद से ही वह रिमांड पर चल रहा थे।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Finally sent to Tihar Jail, Delhi former law minister

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर 12 दिन की पुलिस रिमांड के बाद रविवार शाम तिहाड़ में जेल संख्या आठ में रखा गया था। उन्हें अलग सेल में रखा गया और उनकी सुरक्षा में अलग से कुछ कर्मियों को तैनात किया गया था।

तिहाड़ जेल के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) मुकेश प्रसाद के मुताबिक पूर्व मंत्री को जेल संख्या आठ में अलग सेल में रखा गया था। जेल के अंदर दूसरे कैदी उन्हें परेशान न करें इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा था।

जेल आने के बाद तोमर का जेल अस्पताल में मेडिकल और उसके बाद काउंसलिंग भी की गई। जेल में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए जेल के हर प्वाइंट पर उनके साथ जेलकर्मी को साथ रखा गया था। गौरतलब है कि ‘आप’ सरकार बनने के बाद तोमर के पास कानून के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी था। गृह मंत्रालय के अधीन ही जेल भी आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed