फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Finally LG called CM Kejriwal and his cabinet to meet in rajniwas

AAP vs LG: आखिरकार LG ने CM केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल को मिलने के लिए बुलाया; 10 विधायक भी साथ लाने को कहा

Thu, 26 Jan 2023 06:12 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Jan 2023 06:12 PM IST
सार

राजनिवास के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री को उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के किन्हीं 10 विधायकों के साथ शाम चार बजे बैठक में आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Finally LG called CM Kejriwal and his cabinet to meet in rajniwas
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच जारी खींचतान के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्रियों और आप के 10 विधायकों को मिलने बुलाया है। उन्होंने सभी को शुक्रवार शाम राजनिवास में आने के लिए कहा है।

विज्ञापन

राजनिवास के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री को उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के किन्हीं 10 विधायकों के साथ शाम चार बजे बैठक में आने के लिए कहा गया है। बता दें कि प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को फिनलैंड में भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर दिल्ली सरकार और एलजी आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी को केजरीवाल और उनकी पार्टी के विधायकों ने शिक्षक प्रशिक्षण प्रस्ताव को लेकर एलजी वीके सक्सेना से मिलने के लिए विधानसभा से राज निवास तक मार्च निकाला था। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद सीएम केजरीवाल ने वहां से लौटते हुए दावा किया था कि एलजी ने उनसे और उनकी सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद एलजी ने केजरीवाल को लिखे एक पत्र में दिल्ली सरकार के आरोपों से इनकार किया था, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने एक बैठक के लिए जोर दिया, जिसमें उनके सभी विधायक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed