फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film producer son arrested for allegedly raping woman

फिल्म में रोल का झांसा दे निर्माता के बेटे ने किया रेप

Mon, 26 Oct 2015 12:34 PM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Film producer son arrested for allegedly raping woman

दिल्ली के एक फिल्म निर्माता के बेटे को पुलिस ने 37 वर्षीय महिला को नौकरी दिलाने और उससे शादी करने के बहाने उसका रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


27 वर्षीय इस युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया उसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 37 वर्षीय महिला ने मार्च में दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी पुलिस से भागता फिर रहा था। उसे शनिवार को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फेसबुक पर बने दोस्त और फिर...

Film producer son arrested for allegedly raping woman

महिला के अनुसार फिल्म निर्माता का बेटा उसे फिल्म की शूट‌िंग के लिए जयपुर और पंजाब के कई स्थानों पर ले गया था और वहीं उसने म‌हिला के साथ संबंध बनाए।

जब भी महिला इसका विरोध करती तो वो उसे फिल्म में बड़ी भूमिका का लालच दे देता। गौरतलब है कि दोनों ही पिछले तीन सालों से एक दूसरे के साथ थे, लेकिन बाद में युवक महिला से दूरी बनाने लगा।

महिला ने बताया कि वो उससे पहली बार फेसबुक पर मिली थी और पहली बार युवक ने उसका रेप नशीली चॉकलेट खिलाकर किया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें एक सामाजिक कार्यकर्ता से भी इस मामले में शिकायत मिली है कि उसे इस महिला की मदद करने पर लगातार धमकी मिल रही थी।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू की। युवक को गिरफ्तार होने से पहले भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed