{"_id":"59f193614f1c1bd9798b8617","slug":"film-on-arvind-kejriwal-an-insignificant-man-trailer-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की फिल्म का ट्रेलर जारी, सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर लगाई थी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की फिल्म का ट्रेलर जारी, सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर लगाई थी रोक
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरशाही छोड़ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने के बाद राजनीति में कूदने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी एक डॉक्युमेंट्री का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
केजरीवाल पर बनी बायोग्राफिकल फिल्म ‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ को मीडिया कंपनी वाइस 17 नवंबर को रिलीज करेेगी। वाइस ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म को भारत समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
वाइस के मुताबिक, खुशबू रांका और वीना शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे केजरीवाल एक सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने।
विज्ञापन
यह फिल्म तब चर्चा में आई थी जब सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने फिल्म की रिलीज को अनुमति देने से यह कहते हुए स्थगित कर दिया था कि इसके लिए पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राजनेताओं से अनुमति मांगी जाए। 95 मिनट की इस फिल्म को 22 देशों के थियेटरों पर एक साथ रिलीज किया जाएगा।