Noida: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी फिल्म सिटी, बनेगा इंटरचेंज; प्रथम चरण में 230 एकड़ में होगा विकास
यीडा सिटी के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। इसका प्रथम चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (यीडा) में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जीरो प्वाइंट से 24 किमी पर इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। इससे फिल्म सिटी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं फिल्म सिटी के प्रथम चरण के लिए 230 एकड़ जमीन का सीमांकन कार्य शुरू हो गया है। यहां 1400 पिलर लगाकर तारबंदी की जा रही है। इस पर करीब 37 लाख रुपये खर्च होंगे।
यीडा सिटी के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। इसका प्रथम चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाना है। आर्थिक बिड में सबसे बड़ी बोली लगाकर मेसर्स बेव्यू प्रोटेक्ट्स और भूटानी समूह ने विकासकर्ता कंपनी का अधिकार प्राप्त कर लिया है। सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट होने की वजह से इस परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं फिल्म सिटी में पहुंचना आसान हो सके, इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 24 किमी पर इंटरचेंज बनाने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अगले माह विकासकर्ता कंपनी को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। अहम है कि अभी प्रथम चरण की जमीन पर कुछ किसान खेती कर रहे हैं। वंटन पत्र मिलने के बाद विकासकर्ता कंपनी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा, इसको देखते हुए साफ सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
आगरा और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी
इंटरचेंज बनने से फिल्म सिटी पहुंचना आसान हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा और दिल्ली से आने वाले लोग सीधे फिल्म सिटी पहुंच सकेंगे।
प्रथम चरण में विकसित होने वाली फिल्म सिटी की जमीन का सीमांकन के लिए पिलर लगाकर तारबंदी शुरू कर दी गई है। फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण