फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film artist Milind Soman reached Red Fort after completing Unity Run BJP leaders congratulated

Unity Run: फिल्म कलाकार मिलिंद सोमन ‘यूनिटी रन’ को पूरा कर पहुंचे लालकिला, भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन

Tue, 23 Aug 2022 04:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 04:58 AM IST
सार

‘यूनिटी रन’ पूरा कर दिल्ली पहुंचे सोमन का स्वागत विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी व पूर्व मेयर जयप्रकाश ने कार्यकर्ताओं के साथ किया।

विज्ञापन
Film artist Milind Soman reached Red Fort after completing Unity Run BJP leaders congratulated
भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी ‘यूनिटी रन’ को पूरा करते हुए सोमवार को दिल्ली के लालकिले प्रांगण में पहुंच गए। सोमन 15 अगस्त को झांसी किले से तिरंगा लेकर निकले थे। आठवें दिन उन्होंने दिल्ली पहुंचकर अपनी यह यात्रा पूरी। रोजाना करीब 53 किलोमीटर वह चले। 

विज्ञापन


‘यूनिटी रन’ पूरा कर दिल्ली पहुंचे सोमन का स्वागत विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी व पूर्व मेयर जयप्रकाश ने कार्यकर्ताओं के साथ किया। सोमन ने उपस्थित लोगों से कहा कि अपनी शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए उन्होंने हैशटैग 'हर घर स्वास्थ्य' अभियान पर जोर दिया। 
विज्ञापन


56 साल की उम्र में युवाओं की तरह जोश दिखाते हुए मिलिंद सोमन ने अपने जीवन के कुछ वक्त शरीर को फिट रखने के लिए निकालने के लिए कहा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर उन्होंने 15 अगस्त से दौड़ शुरू की थी जो 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर समाप्त की। इस दौरान वह करीब 400 किलोमीटर दौड़कर सफर पूरा किया। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी से लड़ी थी, इसलिए उन्होंने अपनी रन फॉर यूनिटी दौड़ का झांसी से शुरू की और स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई के गवाह रहे लालकिले पर पहुंचकर खत्म की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed