{"_id":"38ac9e9d0dd26e2eea585af92e966186","slug":"files-missing-from-dc-office-gurgaon-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गायब हुईं डीसी कार्यालय की फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गायब हुईं डीसी कार्यालय की फाइलें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 23 Aug 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक विभाग के सबसे अहम माने जाने वाले डीसी ऑफिस से एक फाइल गुम होने का मामला सामने आया है। डीसी के आदेश के बाद पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है। मामला डीसी ऑफिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी सकते में आ गई है और मामला दर्ज कर लगातार छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि फाइल चोरी कब हुई थी? इस संबंध में डीसी कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में इंद्रराज उप्पल बनाम सब रजिस्ट्रार सोहना (अपील संख्या 27) की फाइल गुम हो गई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से यह फाइल नहीं मिल पा रही थी। जिसे लेकर आंतरिक स्तर पर जांच पड़ताल की जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी सामने आया है कि इस फाइल के न मिलने से डीसी ने 10 से 15 बार लिखित शिकायत देकर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद भी फाइल न मिलने पर डीसी के आदेश पर सिटी थाना पुलिस में फाइल चोरी होने का मामला दर्ज किरया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे खांडसा चौकी एसआई हरेंद्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें फाइल के गायब होने का कारण जाना जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
वहीं, पिछले महीने लघु सचिवालय के तीसरे फ्लोर पर स्थित पुलिस के रिकॉर्डरुम में भी आग लग गई थी। जिसमें कई फाइलें जल गई थीं। जिसके बाद तत्कालीन संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) भारती अरोड़ा के आदेश पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था।
साथ ही, इसके पीछे किसकी मंशा को खंगालने के लिए आंतरिक स्तर पर भी जांच की जा रही थी। एक बार फिर डीसी ऑफिस से सामने आई बात विभागीय फाइलों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
इस संबंध में जिला उपायुक्त शेखर विद्यार्थी का कहना है कि फाईल चोरी को लेकर विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है। पुराने ड्यूटी रजिस्टर भी खंगाले जा रहे है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।