फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Filed for a stay on trailer of film 'The Accidental Prime Minister'

'दि ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर पर बैन करने की याचिका पर सुनवाई से इनकार

Mon, 07 Jan 2019 06:04 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Filed for a stay on trailer of film 'The Accidental Prime Minister'
The Accidental Prime Minister

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी हिंदी फीचर फिल्म दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनवाई करने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आप डिविजन बेंच के पास जाएं। इस ट्रेलर के जारी होने के बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

 
याचिका दायर करने वाली फैशन डिजाइनर पूजा महाजन का कहना है कि इस ट्रेलर में मनमोहन सिंह को कांग्रेस की अंदरूनी कलह का पीड़ित दिखाया जा रहा है। यह लोगों के दिमाग में गलत छवि बनाने की मंशा से किया गया है।
विज्ञापन


याची की ओर से अधिवक्ता ए मैत्री द्वारा दायर याचिका में ट्रेलर पर रोक लगाने के साथ ही केंद्र, गूगल, यू ट्यूब व सेंसर बोर्ड को इस संबंध में निर्देश देने का आग्रह किया गया है। वहीं कहा गया कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को सम्मान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म निर्माता को संवैधानिक मर्यादा को भंग करने का कोई अधिकार नहीं है। यह फिल्म पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर आधारित है। पत्रकार बारू 2004 से 2008 के बीच मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। इस फिल्म में मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर तो संजय बारू के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed