फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fighting between two sides in gurugram

युवक को कुर्सी से गिराने पर विवाद, दुकान और गाड़ी में आग लगाई

Sun, 12 Aug 2018 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
fighting between two sides in gurugram

सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव वजीरपुर में शुक्रवार रात को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दरअसल, अपनी बहन के पास कुर्सी पर बैठे युवक को गिराने और अभद्रता कर मारपीट की गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को पीटकर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन


देर रात दबंगों ने पीड़ित के चाचा की दुकान व गाड़ी में आग लगा दी। शोर सुनकर बाहर निकले युवक पर दबंगों ने फायरिंग भी कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने 1 आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दीपक (32) अपनी बहन प्रीति (28) के घर के बाहर शुक्रवार रात करीब 8 बजे कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस दौरान गांव वजीरपुर निवासी दीपक व दीपक उर्फ सन्नी यहां पहुंचे। इन्होंने दीपक से बीयर की मांग की और कुर्सी को लात मार दी, जिससे कुर्सी पर बैठा दीपक गिर गया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर प्रीति के घर से परिजन बाहर निकल आए, जिस पर दोनों आरोपी दीपक फरार हो गए। कुछ देर बाद अनिल व रूडू बाइक पर सवार होकर आए और रॉड से पीड़ित दीपक पर वार कर दिया, जिसमें वह बच गया। आरोप है कि देर रात करीब 3 बजे पीड़ित दीपक को अपने घर के बाहर शोर सुनाई दिया। वह घर के बाहर निकला तो पाया कि गाड़ी में आग लगी हुई है।

गाड़ी के पास ही दीपक, अंकित, दीपक उर्फ सन्नी, अवधेश और सतेंद्र खड़े थे। पीड़ित दीपक को देखकर आरोपी दीपक ने उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बच गया। आरोपियों ने पीड़ित दीपक के चाचा की परचून की दुकान पर तेल डालकर आग लगा दी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। शुक्रवार देर रात से फैले गांव में दहशत के माहौल को पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद शांत किया।

सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

भाजपा दिग्गजों का गांव है वजीरपुर
गांव वजीरपुर में भाजपा के दो दिग्गज नेता रहते हैं। जिला परिषद के चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान इसी गांव के निवासी हैं। भाजपा दिग्गजों के गांव में हुई इस घटना में रात भर चले तांडव ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed