{"_id":"68850c043ea05e6a27084f59","slug":"fight-broke-out-in-fusion-homes-society-of-greno-west-over-illegal-construction-of-temple-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: फ्यूजन होम्स सोसाइटी में मंदिर का किया विरोध तो लोगों ने पीटा, हाट काटने की दी धमकी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: फ्यूजन होम्स सोसाइटी में मंदिर का किया विरोध तो लोगों ने पीटा, हाट काटने की दी धमकी; जानें पूरा मामला
Sat, 26 Jul 2025 10:41 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:41 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में अवैध मंदिर निर्माण को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। शिकाय के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी निवासी ने परिसर में मंदिर बनाने के नाम पर मारपीट का आरोप लगाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में प्रेमचंद होल्कर ने बताया कि 22 जुलाई की शाम बजे उन्होंने पुलिस के सूचना दी थी। इसके बाद करीब 10 लोग उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने पहले तो बातचीत के बहाने बुलाया, लेकिन जब उन्होंने बताया कि यह मंदिर सोसाइटी के कॉमन एरिया में बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध घोषित किया तो उनके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
अभद्रता के साथ हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है। एक व्यक्ति ने धमकी दी कि मंदिर को अवैध बताने वाले के हाथ काट दिए जाएंगे। दूसरे व्यक्ति ने धमकाया कि यदि मंदिर पर कोई कार्रवाई की कोशिश की तो अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना। प्रेमचंद होल्कर का कहना है कि यह मंदिर न सिर्फ अवैध रूप से बनाया गया है, बल्कि इसके नाम पर एक अवैध ट्रस्ट का गठन भी कर लिया गया है, जिसका न तो कोई वैध पंजीकरण है और न ही सोसाइटी की अधिकृत एओए से कोई अनुमति है।
विज्ञापन
मंदिर की आड़ में कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए चंदा वसूली और अवैध कमाई कर रहे हैं, जिससे सोसाइटी में तनाव का माहौल बन गया है। शिवरात्रि के दौरान भी बिना अनुमति के डीजे बजाया गया। जिससे ध्वनि प्रदूषण हुआ और सोसाइटी के कई निवासियों को परेशानी हुई। बावजूद इसके किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन