{"_id":"65ec837f14b641c6d400a319","slug":"fight-between-two-parties-to-get-car-out-first-in-greater-noida-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greno: पहले गाड़ी निकालने के लिए दो पक्ष भिड़े, दुल्हन के सामने दूल्हे की कर दी बेरहमी से पिटाई; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greno: पहले गाड़ी निकालने के लिए दो पक्ष भिड़े, दुल्हन के सामने दूल्हे की कर दी बेरहमी से पिटाई; तीन लोग घायल
Sat, 09 Mar 2024 09:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:13 PM IST
सार
लुहारली टोल प्लाजा पर पहले कार निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ के तीन लोगों को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर पहले कार निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ के तीन लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक पीड़ित दूल्हा भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गोपालपुर गांव निवासी विनीत की बरात बागपत के गांव में गई थी। शुक्रवार की देर शाम दूल्हा विनीत दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव आ रहे थे। उनकी कार जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंची। कार लाइन में लगी थी, तभी दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी कार सवार युवक भी लाइन में आ गए। आरोप है कि टोल प्लाजा पर पहले गाड़ी निकालने को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी होने पर कार सवार युवकों ने दूल्हे विनीत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे शुरू हो गए। दूल्हे के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और मामला शांत कराया। मारपीट में रॉकी समेत तीन लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को मौके से जाने दिया, लेकिन दोनों गुटों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन