{"_id":"5bb8effb867a55685e1edb29","slug":"fight-between-two-groups-of-transgender-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएससी रोड पर सेक्टर-49 के पास शनिवार दोपहर क्षेत्र विवाद में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस मामले में एक पक्ष ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के कुछ किन्नर कुछ दिनों से बरौला बाजार में दुकानदारों से नेग मांग रहा था। शनिवार को इसकी खबर दूसरे गुट के किन्नरों को लग गई। इसके बाद बड़ी संख्या में किन्नर वहां पहुंचे और इस क्षेत्र को अपना बताते हुए उससे भिड़ गए। मुंबई वाले किन्नरों ने भी और साथियों को बुला लिया। इसके बाद बरौला में सड़क पर ही किन्नरों के दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
मारपीट में दो किन्नर मामूली रूप से घायल भी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। एक गुट की तरफ से थाने में शिकायत की गई। इस बीच दूसरा गुट भी थाने में पहुंच गया। दोनों गुटों के किन्नर दोबारा थाने में भी लड़ाई करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया। पुलिस के सामने करीब एक घंटे तक हंगामा करते रहे। बाद में किन्नर थाने से चले गए।
विज्ञापन